भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ की जयनगर ईकाई ने मनाया अपना स्थापना दिवस
आज भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ ईकाई जयनगर ने अपना स्थापना दिवस जिला महासचिव धनीराम की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया। बृजलाल ठाकुर हिमाचल प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी अध्यक्ष इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार की कार्य शैली के ऊपर विशेष चर्चा की गई। जिसमे कहा गया कि पैंशनर कर्मचारियों के देय भत्ते अभी तक सरकार देने में विफल रही हैं। बहुत से पैंशन कर्मचारी कई जटिल बीमारियों से ग्रस्त है। जिनकी सरकार द्वारा मेडिकल बिल की अदायगी सरकार द्वारा नहीं की गई है। सरकार पैंशन कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा उपलब्ध करवाने में भी विफल रही है। बैठक में आहवान किया के आने वाले चुनाव में मौजूद सरकार के खिलाफ बोट करे। समस्त कर्मचारियों के एक जुटता से रहने का आहवान किया है। आज चार नए सदस्य जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं जयनगर ईकाइ में शामिल हुए आशा राम धीमान राज्य प्रदूषण विभाग, कर्म चंद कोंडल सचिवालय हिमाचल प्रदेश, बलदेव सिंह, श्याम लाल वर्मा, हिमाचल प्रदेश विधुत विभाग, सोहण राम ,हिमाचल प्रदेश विंधुत विभाग और संत राम ,आई पी एच विभाग शामिल हुए। बैठक में भारतीय राज्य पेंशन कर्मचारी महासंघ ईकाई कुनिहार के अध्यक्ष आर पी जोशी ,महासचिव ओमप्रकाश गर्ग ,वित्त सचिव देवेंद्र कुमार कौशल , जगदीश चंदेल ,सुशील कुमार, एस पी शर्मा और जयनगर ईकाई के अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कृष्ण ठाकुर, महा सचिव हरदेव ,सहायक सचिव मान सिंह ,ज़िला महासचिव धनी राम, लच्छी राम, आशा राम ,इंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
