झंडूता: कुट गांव को राहत, कुटबांगड़ पेयजल योजना से मिलेगी पेयजल सप्लाई
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के गांव कुट में अब पेयजल किल्लत नहीं रहेगी। अब इस गांव के लोगों को कुटबांगड़ पेयजल योजना से ही पेयजल सप्लाई मिलेगी। हालांकि इससे पहले इस गांव को कुटबांगड़ पेयजल योजना से पेयजल सप्लाई नहीं रखी गई थी। लेकिन इस मसले को स्थानीय लोगों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार के समक्ष रखा। जिसके चलते अब इस गांव के लोगों को राहत मिली है। इन लोगों की समस्या का समाधान हुआ है।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कुट गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। वहीं, विवेक कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही इस मौके पर गांव में पेयजल टैंक बनाने की भी बात कही। यह टैंक करीब 40 हजार लीटर का होगा। इस टैंक के बन जाने के बाद करीब 500 लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही इस गांव को कुटबांगड़ पेयजल योजना से पेयजल सप्लाई मिलेगी।
विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई चिकित्सकों की तैनाती हुई है। इसके अलावा सड़कों की हालत सुधारी गई है। उन्होंने कहा कि बरठीं से शाहतलाई सड़क के अलावा अन्य सड़कों के कार्य जारी हैं। ताकि आम जनता को किसी तरह की समस्या न झेलनी पड़े। विवेक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है।
