JNV बनियादेवी के12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
हाल ही में CBSE द्वारा 12वीं कक्षा के घोषित किये गए परीक्षा परिणामों में JNV बनियादेवी के विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। स्कूल का रिजल्ट 100% रहा और 27 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए है। दिव्या शर्मा 95.6% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रही। दिव्या साइंस की विधार्थी है। इसी के साथ उर्वशी 95.4% के साथ दूसरे व गौरव शर्मा 95.3% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी के साथ आर्ट्स में आयुष पंवार 95.2 % के साथ प्रथम, भावना शर्मा 93.8% के साथ दूसरे व जशनप्रीत सिंह 93.4% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस वर्ष सभी विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
