शिमला : जेओए (आईटी) अभ्यर्थी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उनसे जेओए (आईटी)-817 की चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) द्वारा 21 मार्च, 2021 को आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि युवाओं का भर्ती एजेंसियों पर विश्वास बना रहे।
