जोगिंदरनगर : 25 व 26 फरवरी को बाधित रहेगी चौंतड़ा के सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति
क्रांति सूद /जोगिंदरनगर
विद्युत उपमंडल चौंतड़ा सहायक अभियंता ई. सुदेश कुमार ने बताया कि विद्युत उपमंडल चौंतड़ा के अधीन आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आवश्यक कार्य के चलते 33 केवी बस्सी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की विधुत आपूर्ति 25- 26 फरवरी को सुबह 10: 00 बजे से शाम 5: 00 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। जिसमें सुखबाग, मचकेहड़, तलकेहड़, बीड़ रोड, एहजू, रडा़ भंखेड़ मोहन घाटी भैरू, सूजा, मटरु, बग्गी, भजराला ,भटवाडा़, चौंतड़ा, सैथंल भाला रिहड़ा मैनभरोला आहड़ू, पस्सल, राजा, चौगान डकबगड़ा, भडय़ाड़ा, डोहग, गदयाड़ा, गलू , बनाड, ढेलू, योरा, दलेढ़, सारली, टिकरी, मुशैहरा, लदरूहीं
व आसपास के क्षेत्र शामिल रहेंगे। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
