जोगिन्दरनगर : जिला स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में प्राप्त किया प्रथम स्थान
जोगिन्दरनगर/क्रान्ति सूद
उपमंडल की ग्राम पंचाय कुराटी में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला घनैतर की एसएमसी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बता दें जिला स्तरीय उत्कृष्टता समारोह मण्डी में स्थित विपाशा सदन में आयोजित हुआ। समारोह में माननीय शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । पाठशाला प्रभारी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि माननीय शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन हुआ । उन्होने बताया कि शिक्षा मंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला घनैतर की एसएमसी को प्रशंसा पत्र के साथ 15000 पुरस्कार राशि भी प्रदान की। पाठशाला प्रभारी सतीश कुमार ने सभी अभिभावकों ,बच्चों व पाठशाला शुभचिंतकों को बधाई व शुभकामनाएं दी
