जोगिंदरनगर : रोटरी क्लब द्वारा किया गया फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन
क्रांति सूद। जोगिंदरनगर
आईटीआई डोहग में रोटरी क्लब जोगिंदरनगर द्वारा आज फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कम से कम 127 लड़कियों का एचबी टेस्ट किया गया। सभी लड़कियां का एचबी 12ग्राम से कम रहा, इसके चलते सभी को आयरन दी गई। सुंदरनगर से आए रोटेरियन डॉक्टर त्रिलोक शर्मा ने लड़कियों को एचबी कम होने के कारण जो मुश्किलें आती है उनके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चियों से अच्छी डाइट और फल खाने के लिए कहा। रोटेरियन अजय ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मेडिकल कैंप में रोटेरियन राम लाल वालिया प्रेसिडेंट इलेक्ट, रोटेरियन विनोद राठौर, रोटेरियन सरोज , एडीजी, रोटेरियन त्रिलोक शर्मा सुंदरनगर, रोटेरियन एनआर बरवाल, आईटीआई के प्रिंसिपल, सहित आईटीआई का स्टाफ शामिल हुआ।
