जोगिंदरनगर : रविन्द्र पाल की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक
( words)
जोगिंदरनगर। क्रांति सूद
सैनिक सदन जोगिंदरनगर में भूतपूर्व सैनिक लीग की बैठक का आज आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता लीग के उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल द्वारा की गई। इस बैठक के दौरान पैनल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। लीग के आधारभूत संरचना के लिए जिलाधीश द्वारा फंड स्वीकृत करने के लिए पैनल ने धन्यवाद किया। मीटिंग के दौरान फंड पारदर्शिता व सैनिक संपर्क भी अहम विषय रहे। इस बैठक के दौरान कर्नल एनके शर्मा, मेजर जीसी बरवाल, सूबेदार शेष राम, सूबेदार नेक राम, कप्तान भगत राम, कैप्टन शरद शर्मा, सूबेदार शेर सिंह, धरनी और कैप्टन दिलीप भी उपस्थित रहे। पैनल ने वर्तमान में बीमार चल रहे अध्यक्ष जीएस शाही के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
