जोगिंदरनगर : स्वर्ण आयोग के गठन पर राजपूत सभा चौंतड़ा ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार का जताया आभार
स्वर्ण आयोग के गठन की विधिवत अधिसूचना जारी करने पर श्री राजपूत सभा विकास खण्ड चौतड़ा ने खुशी जाहिर की है। राजपूत सभा चौंतड़ा के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि स्वर्ण आयोग के गठन के लिए वे राजपूत सभा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की ओर से सीएम जयराम ठाकुर व भाजपा सरकार का धन्यवाद किया हैं। उन्होंने कहा कि अभी चाहे इस आंदोलन को लीड करने वाले चेहरे बदले गए हो मगर इस आंदोलन की नींव जिन लोगों ने रखी व जिसे वे 25-30 वर्षों से निस्तर सोचते रहे, उन्हें एकदम दर किनार करना एक बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा कि वे आग्रह करते हैं कि उन्हें हर हाल में उचित सम्मान मिले व इस बात का संज्ञान लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वर्ण आयोग के बनने से स्वर्ण समाज के नौजवानों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। खास कर एट्रोसिटी एक्ट पर पुर्नविचार किया जायेगा ऐसी वे आशा करते हैं।
