जोगिंदरनगर : कोरोना काल में जरूरतमंद परिवारों के मसीहा बने सौरभ ठाकुर
जोगिंदरनगर/ क्रान्ति सूद
ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ ठाकुर ने जारी ब्यान में कहा कि कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर कोरोना काल में गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। हाल ही में वह खुद भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। मगर जैसे ही स्वस्थ हुए, वैसे ही एक बार फिर कोरोना पीडि़त, गरीब, असहाय व जरूरतमंद परिवारों की सेवा जुट गए। जीवन ठाकुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं व 2017 में जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं। इससे पहले वह जिला परिषद सदस्य व पंचायत प्रधान भी रहे हैं। वह 'एक पहल माउंटेनÓ सेवा समिति संस्था के चेयरमैन भी हैं।
कोरोना की पहली लहर से ही लगातार कर रहे हैं मदद
दो सालों में जीवन ठाकुर ने कई कोरोना पीडि़त परिवारों की मास्क, सैनिटाइजर जैसी छोटी चीजों से लेकर ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मुहैया करवाने जैसी मदद की है। इस दौरान इन्होंनेे दर्जनों गरीब परिवारों के राशन का खर्चा भी उठाया। इन परिवारों को हर महीने मुफ्त राशन मुहैया करवाया जा रहा है।
उठा रहे गरीब व अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च
सौरभ ने कहा कि इसके अलावा जीवन ठाकुर कुछ अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे हैं। जिन बच्चों ने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खोया है। जीवन ठाकुर उनकी किताबों से लेकर स्कूल की फीस, ट्रेनिंग का खर्च उठा रहे हैं, ताकि उनकी पढ़ाई में किसी भी तरह की कोई बाधा न आए और उन्हें बीच में पढ़ाई न छोडऩी पड़े।
'लीगल कामों के लिए दिए हैं अपने पर्सनल नंबर
सौरभ का कहना है कि गरीब व सामान्य परिवार को अपने कानूनी कार्यों के लिए न्यायालय व तहसील के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए भी मुहिम छेड़ रखी है। इस मुहिम के तहत उन्होंने अपने पर्सनल नंबर जारी कर कहा है कि जिस किसी सामान्य या गरीब इंसान का जोगिंदरनगर कोर्ट और तहसील में कोई भी कानूनी काम हो या कोई अपनी जमीन और घर के बारे में कानूनी सलाह की जरूरत हो, वह उनके पास जब मर्जी बेझिझक आकर मिल सकता है। इतना ही नहीं वह और उनकी टीम उनका काम बिना कोई पैसा लिए फ्री में करेंगे।
