दाड़लाघाट : बूथ की बैठक के दाैरान जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में भरा जाेश
मनाेच शर्मा। दाड़लाघाट
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के दसेरन बूथ संख्या-44 ग्राम केंद्र भराड़ीघाट पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्ष चत्तर सिंह, बूथ पालक भूप सिंह और बीएलए हीरा लाल गर्ग से मुलाकात की। सुरेश कश्यप ने कहा यह अपने आप में यह बड़ी बात है की एक राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर की बैठक लेने के लिए आए हैं। यह हमारा राष्ट्रीय निर्णय है की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी बूथ स्तर की बैठक लेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहा की हम सब को बूथ पर काम करना हैं और यह मेरा सौभाग्य है की मुझे यहां एक बूथ की बैठक लेने का मौका मिला है। उन्होंने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ की ताकत को और बढ़ाना है, इससे पार्टी को बल मिलता है।
उन्होंने कहा कि संगठन कोई भी निर्णय लेता है, वो कार्यकर्ताओं के हक में होता है। नड्डा ने कहा की भाजपा इतना बड़ा संगठन बन गया है की आज हम सब एक बूथ बैठक भी ले रहे हैं, कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और धरातल पर वास्तु स्थिति भी जानी, कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपने विचार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे। इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दाड़लाघाट पहुंचने पर भाजपा मंडल अर्की द्वारा मण्डल अध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर पुलिस थाना से लेकर दाड़लाघाट अम्बुजा चौक तक जेपी नड्डा ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय आशा परिहार, योगेश गौतम, महेंद्र ठाकुर, हेमंत व राकेश गौतम सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
