जुब्बल : गिलटाड़ी-झालटा रोड में एक कार दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत
( words)
जुब्बल के गिलटाड़ी-झालटा रोड में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 1 व्यक्ति की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर HP 10 A 6887 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें झालटा निवासी दो भाई सवार थे। गाड़ी में कुलदीप जगटा व मनजीत जगटा पुत्र जगदीश जगटा मौजूद थे । कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर कुलदीप जगटा की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं मनजीत जगटा की हालत गभीर होने पर IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है।
