ज्वालामुखी : बानुए दा खू में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर हुआ मंथन
( words)
ज्वालामुखी उप मंडल के तहत पड़ते गांव बानुए दा खू में महीला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्यातिथि भाजपा नेता ठाकुर रविंद्र रवि ने भाग लिया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा की गई। महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर ने कहा कि आगामी 6 मार्च को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नारी शक्ति का अहम योगदान होगा। बैठक में पूजा डोगरा, वीना मंडियाल, मधु बाला, सुलोचना देवी, सावरना देवी, रंजना देवी सुदेश कुमारी, सरोज कुमारी, रूपाली, सुमन कुमार, प्रधान सरोज कुमारी आदि ने भाग लिया।