ज्वालामुखी: ज्वाला चैस क्लब ने शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल में रैपिड चैस टूर्नामेंट का किया आयोजन
ज्वाला चैस क्लब द्वारा एक दिवसीय दूसरा समर रैपिड चैस टूर्नामेंट का आयोजन शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल ज्वालामुखी में किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 102 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस चैस टूर्नामेंट का शुभारम्भ स्टेम स्किल लेब के फाउंडर मेम्बर डॉ शीतांश शर्मा ने किया। सीनियर ओपन वर्ग में डी ए वी हमीरपुर के दुष्यंत सिंह ने प्रथम, सुरानी के दीक्षित शर्मा ने द्वितीय, डी ए वी चंबा के शिवम ठाकुर ने तृतीय, डी ए वी भडोली के अभय मेहरा ने चतुर्थ और भारती विद्या पीठ बैजनाथ के आरुष राणा ने पाचवां स्थान हासिल किया। सीनियर वूमेन में राजकीय डिग्री कॉलेज सुजानपुर की पायल ठाकुर ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराना की शाक्षी राणा ने द्वितीय, डी ए बी भडोली की सरगम ने तृतीय, ऐम अकादमी जयसिंहपुर की हर्षिता ठाकुर ने चतुर्थ और रेनबो पब्लिक स्कूल नगरोटा बगवां की नवरीति गुलेरिया ने पांचवा स्थान हासिल किया। अंडर 14 ओपन में डी ए वी कांगू के अयान जामवाल ने प्रथम, डी ए वी भडोली के शौर्य बहल ने द्वितीय , शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के आयुष्मान ठाकुर ने तृतीय, लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग के दिव्यांश धीमान ने चतुर्थ, डी ए वी भडोली अंश मेहरा ने पांचवा स्थान हासिल किया। अंडर 14 गर्ल्स मुकाबले मे लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग की डॉयल रियाल्च ने प्रथम, डी ए वी बनखंडी की अदिति ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव की इशिका राणा ने तृतीय , सेकरेट हार्ट स्कूल की रिधिमा लखनपाल ने चतुर्थ और डी ए वी भडोली की इशाना शर्मा ने पांचवा स्थान हासिल किया। लॉरेट स्कूल की सिया धीमान और अचीवर हब स्कूल दारी के रयान लखनपाल को यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला, राजकीय प्राइमरी स्कूल नैनीखड के अधर्व ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या ज्वालामुखी की संजना ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी की महक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराना के अभिषेक राणा को सरकारी स्कूल की श्रेणी में बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। मुख्य अतिथि के रूप में शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल मुनीश राणा ने शिरकत की और विजेताओं को इनाम बांटे। उन्होंने बच्चो को पढ़ाई के साथ खेलो में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शतरंज खेलने से बच्चो का मानसिक विकास होता है और बच्चो में सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर ज्वाला चैस क्लब के प्रधान मोहिंदर कुमार, सचिव बंदना धीमान, स्टेम स्किल लेब के आशीष धीमान , मुख्य चीफ ऑर्बिटर विकास धीमान, आर्विटर स्वर्ण लता, दविंद्र कुमार, राकेश कुमार, संदीप रियाल्च, संदीप बहल, जीवन सिंह मौजूद रहे।
