ज्वालामुखी : विधायक संजय रत्न ने पूरी की पिहड़ी पंचायत की वर्षों पुरानी मांग : नीरज राणा
युवा कांग्रेस सचिव ज्वालामुखी नीरज राणा ने सीएम सुक्खू के दौरे को सफल करार दिया है उन्होंने ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न का धन्यवाद करते हुए कहा कि ज्वालामुखी के चंगर क्षेत्र की पंचायत पिहड़ी में बहुत वर्षों से मांग थी कि एक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए, जिसकी मांग स्थानीय विधायक संजय रत्न ने सीएम सुक्खू से की, जिसकी उन्होंने तुरंत घोषणा कर दी।
नीरज राणा ने कहा कि जो चुनाव के समय विधायक ने वादा किया था वो उन्होंने पूरा कर दिया है। नीरज राणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उच्चस्तरीय विकास करवाना आपका सदैव प्रथम ध्येय रहा है।
विधायक संजय रत्न ने अपने पिछले कार्यकाल में भी बहुत विकास करवाया और अभी भी यह जारी है। युवा कांग्रेस सचिव ज्वालामुखी नीरज राणा ने कहा कि विधायक ने आज ये इतना बड़ा तोहफा देकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता का ही नहीं, बल्कि पूरी पीहड़ी पंचायत का दिल जीत लिया है।
