ज्वालामुखी: राष्ट्रपति अवॉर्डी सत्यपाल शर्मा बने शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सदस्य नियुक्त, मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त
( words)

काँगड़ा: ज्वालामुखी क्षेत्र के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सत्यपाल शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का सदस्य नामित किया है।शिक्षा बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्ति पर, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अध्यापक सत्यपाल शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, और ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन दिया। ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक, नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिव्यांशु भूषण दत्त, और युवा कांग्रेस के नीरज शर्मा ने भी सत्यपाल शर्मा की इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है।