ज्वालामुखी : लॉरिएट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कथोग में रेड रिबन यूनिट ने करवाई कार्यशाला
लॉरिएट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कथोग ने अपनी रेड रिबन यूनिट के साथ अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को जारी रखते हुए सिविल अस्पताल ज्वालामुखी के सहयोग से आईसीटीसी (एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला के प्रशिक्षक मीनाक्षी (आईसीटीसी परामर्शदाता ज्वालामुखी) और एनजीओ कार्यकर्ता थीं। संसथान के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ. एमएस आशावत ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।
कार्यशाला का विषय एचआईबी के बारे में जागरूकता, एचआईबी की रोकथाम और औषधि उपचार था। कार्यशाला में एड्स और उपचार सेवाओं से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल किया गया। संरक्षक के रूप में संस्थान के प्रबंधक एवं निदेशक डॉ. रण सिंह कार्यशाला में वर्चुअली मौजूद रहे। इस कार्यशाला में 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संस्थान के डीन एवं स्टूडेंट वेलफेयर अफसर डॉ. सीपीएस वर्मा ने अंत में धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में डॉ. परवीन, एसोसिएट प्रोफेसर शिव कुमार खुशवा, एसोसिएट प्रोफेसर निशांत गौतम, सहायक प्रोफेसर आरती देवी, सहायक प्रोफेसर रेनू राणा, सहायक प्रो. देव राज, सहा. प्रो. आस्था, सहा. प्रो डिंपल एवं रेड रिबन इकाई के इंचार्ज तरुण कुमार शर्मा उपस्तिथ रहे।
