ज्वालामुखी : बॉयज स्कूल ज्वालामुखी में आयोजित क्विज में अक्षित और आसिफ की टीम प्रथम
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में आज एनएचएआई द्वारा रोड सेफ्टी पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्विज में स्कूल की पांच टीमों ने भाग लिया। इस क्विज में अक्षित और आसिफ की टीम प्रथम, अनुज और संदीप की टीम द्वितीय और आयुष और आयुष कौंडल की टीम तृतीय रही।
स्कूल प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने बच्चों को सड़क पर चलने वाले नियमों का पालन करने का आह्वान किया और एनएचएआई की टीम का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और बच्चे दूसरे लोगों को भी जागरूक करते हैं। इससे सड़क हादसे में कमी आती है। इस मौके पर अमित कुमार हाईवे इंजीनियर, शिवम मिश्रा हाईवे इंजीनियर, रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी विकास धीमान आदि मौजूद रहे।
