ज्वालामुखी : बारी पंचायत के टम्बर चौक के पास दलदले रास्ते में फंसा लकड़ी से भरा ट्रक
** नाले में गिरते-गिरते बाल-बाल बचा ट्रक, रास्ता बंद, लोग परेशान
** एसडीओ बोले, जेसीबी भेजी जा रही है, तुरंत रास्ता खुलवा दिया जाएगा
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती बारी पंचायत के साथ लगते टम्बर चौक के पास दलदले रास्ते की वजह से रात को लकड़ी से भरा एक ट्रक नाले में गिरते-गिरते बाल-बाल बचा। गौर रहे कि टम्बर चौक पर सड़क की हालत बहुत ही खराब है, यहां बरसात की वजह से सड़क दलदल बन गई है, जिस वजह से देर रात एक लकड़ी से भरा ट्रक यहां फंस गया।
इस कारण जाम भी लग गया और आने-जाने वाले राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा है। ट्रक के बीच सड़क पर फंसने की वजह से लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी निखिल अगन ने प्रशासन से बात कर इस रोड को खुलवाने की बात कही है। वहीं, इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेसीबी भेजी जा रही है, तुरंत रास्ते को खुलवा दिया जाएगा व जो रास्ता खराब है, उसकी मरम्मत का कार्य भी करवा दिया जाएगा।
