कण्डाघाट में कोविड-19 मरीजों के लिए वाहनों की गई व्यवस्था
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने कहा कि जिला दण्डाधिकारी सोलन के निर्देशानुसार सम्भावित कोविड-19 रोगियों को परीक्षण उपरान्त घर छोड़ने एवं होम आईसोलेशन में रह रहे ऐसे रोगियों को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र अथवा अस्पताल पहुंचाने के लिए 02 ‘समर्पित वाहन’ तथा एक एम्बूलेंस की व्यवस्था की गई है।
डाॅ. विकास सूद ने कहा कि परीक्षण के उपरान्त सम्भावित रोगियों को उनके घर तक छोड़ने अथवा होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित रोगियों को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र अथवा अस्पताल या तदोपरान्त वापिस घर पहुंचाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि कण्डाघाट तथा कुरगल के लिए ‘समर्पित वाहन’ की सुविधा प्राप्त करने के लिए चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पी.एस नंदा के मोबाइल नम्बर 98160-68959 पर सम्पर्क किया जा सकता है। चायल के लिए सुविधा प्राप्त करने के लिए चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शुभम के मोबाइल नम्बर 94592-04250 तथा सायरी एवं छावशा के लिए नायब तहसीलदार ममलीग आर.एस.बेदी के मोबाइल नम्बर 94181-39293 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सम्भावित रोगियों अथवा पाॅजिटिव रोगियों के सम्बन्धी इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
डाॅ. सूद ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोविड पाॅजिटिव पाया जाता है तो उसके सम्पर्क में आने वाले व्यक्ति भी परीक्षण करवाने के लिए इन वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं। वाहन में चालक तथा सवारियों के कक्ष के मध्य ग्लास शील्ड लगानी सुनिश्चित की जाएगी। कोविड-19 रोगी को लाने तथा छोड़ने के उपरान्त वाहन को पूरी तरह सेनिटाइज़ करना होगा।
