ज्वालामुखी : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी द्वारा जटेहड़ में लगाया कैंप
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी-बलारड़ू वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य में गांव जटेहड़ में शिविर लगाया गया। इसमें गांव के तीन महिला सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया। दो समूह के सदस्यों को तीन-तीन लाख रुपए तथा एक समूह को एक लाख ऋण प्रदान किए गए। चंचला देवी को एक लाख रुपए कृषि कार्ड व सुनील कुमार को दुकान के लिए स्वरोजगार कार्ड के माध्यम से 50 हजार रुपए लोन दिया गया।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी-बलारड़ू के शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार राणा ने सक्रीय बचत और बजट का निर्माण कैसे किया जाए, डिजिटल वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कैसे विवेक पूर्ण तरीके से किया जाए तथा सरकार द्वारा नाबार्ड के माध्यम से चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लक्ष्मी, पलक, शीतल, स्वयं सहायता समुह के सदस्यों ने कांगड़ा बैंक का आभार व्यक्त किया।
