लंबागांव : कांगडा केंद्रीय सहकारी बैंक ने मंदिर में लगाया जागरूकता शिविर
( words)
नरेंद्र डाेगरा । लंबागांव
ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव के बाबा कोड़गिर मंदिर में जागरूकता शिविर लगाया। वित्तीय साक्षरता शिविर के तहत आज कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा लंबागांव के शाखा प्रबंधक साहिल जैन और लिपिक कमल कुमार अजीत कुमार के द्वारा शिविर लगाया गया, जिसमें जनता को ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप सेल्फ हेल्प ग्रुप किसान क्रेडिट कार्ड एंड डेबिट कार्ड प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति बीमा योजना ऋण योजना स्वरोजगार योजना व आज कल हो रही वितीय धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में उप प्रधान हरि दास, विकास राणा अरुण अंशुल सूद आशा कुमारी के साथ गांव के लोग भी उपस्थित रहे।
