कांगड़ा: विजय मेमोरियल स्कूल इंदौरा में आईपा अवार्ड का शानदार आगाज
विजय मेमोरियल स्कूल, इंदौरा में ऑल इंडिया प्रिंसिपल संगठन द्वारा शिक्षा पद्म सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपा फाउंडर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नवदीप भारद्वाज ने विशेष भूमिका निभाई । यह कार्यक्रम प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर्स के लिए विशेष रूप से था। इस कार्यक्रम की शोभा लगभग 14 राज्यों से आए 101 प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर्स ने अपनी हाजिरी लगाकर बढाई। आईपा पैटर्न एस के मिश्रा सुमन शुक्ला, कोमल शर्मा, कांगड़ा सिटी कोऑर्डिनेटर सुनील कांत चढ़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अमर जवान स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित करके की गई। बाद में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें गणेश वंदना तथा बिहू डांस ने खूब प्रशंसा लूटी। इस अवसर पर शिक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।
आईपा राज्य अध्यक्ष एवं गैलेक्सी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल अनुराग शर्मा ने विजय मेमोरियल स्कूल इंदौरा के डायरेक्टर सचिन शर्मा तथा स्कूल प्रधानाचार्य सोनिया शर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिनकी वजह से हिमाचल प्रदेश में आज आईपा अवार्ड, हिमाचल प्रदेश चैप्टर- 2 का सफल आयोजन किया जा सका। आईपा संगठन की तरफ से विजय मेमोरियल स्कूल इंदौरा के फाउंडर वर्षा शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वर्षा शर्मा ने कहा कि लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होना विजय मेमोरियल स्कूल के लिए एक गर्व का पल है। इस उपलब्धि के लिए हम अपने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को समर्पित करते हैं ,जो हमारे स्कूल की शिक्षा में मेहनती रूप से योगदान देते हैं।
ऑल इंडिया प्रिंसिपल संगठन ने विजय मेमोरियल स्कूल को शिक्षा तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विजय मेमोरियल स्कूल अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं को प्रदान करते हुए जिला कांगड़ा का अग्रणी स्कूल है और इस अवसर विभिन्न स्कूलों से आए प्रिंसिपलों ने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि विजय मेमोरियल स्कूल के विकासशील कार्यक्रम और उनकी प्रासंगिक सामाजिक पहल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने विभिन्न स्कूलों से आए 101 प्रिंसिपलों का धन्यवाद करते हुए उनको बड़े गर्व के साथ बताया कि विजय मेमोरियल स्कूल पिछले 38 सालों से शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है । कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर सचिन शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी विजय मेमोरियल स्कूल इस तरह के कार्यक्रमों का सफल आयोजन करता रहेगा।
