कांगड़ा: मंत्री के चहेते द्वारा भाजपा प्रदेश प्रभारी के सामने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की, क्या है मामला
भाजपा के बीच चल रही आंतरिक कलह एक बार फिर से खुलकर सामने आई है जहां प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के सामने ही भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। भिड़ंत इतनी थी की नौबत हाथापाई पर आ गई।ये मामला जिला कांगड़ा के संगठनात्मक जिला देहरा का है। जहां एक भाजपा नेता और भाजयुमो कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना के सामने ही भिड़ गए। जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देहरा में आए भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना से व्यक्तिगत मुलाकात करनी चाही, लेकिन उसी दौरान प्रदेश कार्यसमिति के एक सदस्य व वन विभाग की निदेशक ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पार्टी विरोधी कार्य करने के इल्जाम लगाना शुरू कर दिए। जिस पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिक्रिया दी तो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ने युवा मोर्चा की कार्यकर्ताओं से बतमीज़ी करना शुरू कर दी।
इसी दौरान बात हाथापाई पर पहुंच गई, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और उक्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के बीच में खूब नोकझोंक हुई। भाजपा प्रदेश प्रभारी के समक्ष हुई यह घटना काफी शर्मसार करने वाली थी। जो यह इंगित करती है कि अब भाजपा में अनुशासन और शिष्टाचार करीब-करीब खत्म हो चुका हूं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं से उलझने वाला उक्त कार्यकर्ता सरकार में बैठे एक मंत्री का काफी करीबी बताया जाता है। उधर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाम ना लेने की शर्त पर कहा कि उक्त कार्यसमिति सदस्य खुद को टिकटार्थी मानता है, और वह इससे पूर्व भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं इसी तरह से उलझ चुका है। प्रदेश प्रभारी के समक्ष हुई कार्यकर्ताओं के बीच इस झड़प की चर्चे आज राजनीतिक गलियारों में खूब हो रहे, जिससे विरोधी पार्टी को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। बरहाल कल से धर्मशाला में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू होने जा रही है, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में उमड़ा यह विवाद किस करवट बैठता है, देखना दिस्प होगा।