कांगड़ा: नूरपुर पुलिस की कार्रवाई, 200 ग्राम चरस के साथ 2 गिरफ्तार
( words)
नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 11/12 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि को गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान भलूण पुल के समीप एक संदिग्ध वाहन स्कार्पियो (HP-01C-3118) की तलाशी ली गई, जिसमें से 200 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश शर्मा उर्फ विक्की निवासी जिला चंबा और अनिल कुमार निवासी जिला चंबा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में FIR नं. 44/2026 के तहत ND&PS एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
