कांगड़ा : राज वर्मा को मिली कांग्रेस के वार रुम प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी
( words)
जयसिंहपुर विधानसभा के अंदरेटा गांव से संबंध रखने वाले राज वर्मा को प्रदेश कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा चुनाव और उपचुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस वार रुम में प्रदेश संयोजक की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।
वर्तमान में राज वर्मा हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी के साथ साथ जयसिंहपुर विधानसभा सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। और पूर्व में जयसिंहपुर कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ के भी प्रभारी रह चुके हैं। राज वर्मा को नयी जिम्मेदारी मिलने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा के साथ सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।