कांगड़ा : जमानाबाद सी.से स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
तिलक राज। कांगड़ा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमानाबाद में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। शिविर के समापन समारोह में स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम कटोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियाें द्वारा शिविर के 7 दिनों की रिपोर्ट विस्तृत रूप से पढ़कर सुनाई गई। स्वयंसेवी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम जैसे एकल नृत्य, नाटी, पंजाबी व गद्दी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस शिविर काे 52 स्वयंसेवियाें ने कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह ने तथा चंद्र रेखा की देखरेख में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। प्रधानाचार्य द्वारा श्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियाें को सम्मानित किया गया तथा अंत में उन्होंने सभी स्वयंसेवक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समारोह का समापन किया।
