कांगड़ा: LPU में लॉरेट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में हासिल किया दूसरा स्थान
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सोसाइटी ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन & रिसर्च द्वारा आयोजित 15वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में लॉरेट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र ने शानदार सफलता हासिल की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोनिका गुलाटी डॉ. जी डी. गुप्ता तथा डॉ. उपेंद्र नगीच उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में कुल 138 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
लॉरेट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के एम. फार्मेसी (फार्मास्यूटिक्स) के छात्र अभिषेक शर्मा ने अपने उत्कृष्ट शोध कार्य के माध्यम से पोस्टर प्रेजेंटेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधक एवं निदेशक डॉ. रण सिंह तथा प्राचार्य एवं निदेशक डॉ. एम. एस. अशावत ने छात्र को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। फार्मास्यूटिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय पंडित ने भी अभिषेक शर्मा को उनकी सफलता पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अतिरिक्त, संस्थान से एम. फार्मेसी के 25 तथा फार्म.डी. के 30 विद्यार्थियों ने भी इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। डॉ तरुण डॉ स्वाति सहायक प्रोफेसर केशव भी इस कांफ्रेंस मैं मौजूद रहे।
