काँगड़ा: बाल विद्यालय परागपुर से सुनील चौहान एसएमसी कमेटी के तीसरी बार सर्वसम्मति से बने प्रधान
राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला बाल विद्यालय परागपुर में एसएमसी कमेटी का गठन किया गया। यह गठन सत्र 2024-25 के लिए वीरवार को स्कूल के प्रधानाचार्य सीमा कौशल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें पूर्व बीडीसी सुनील चौहान को तीसरी बार एसएमसी कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया। वाहिब कैलाशी, पवन कुमार, तमन्ना, मीनाक्षी, वंदना, सिद्धार्थ रॉय, अनुराधा, सपना, सावित्री, रोशन लाल, बेबी, बबली, मीनू बाला, बबिता, अजय, इंदु बाला रेखा ,सुरक्षा, गायत्री देवी, भावना को कमेटी का सदस्य चुना गया। वहीं सुनील चौहान ने कहा कि स्कूल में कोई भी समस्या न आए इसका प्रयास किया जाए ,स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर विद्यालय व छात्रों के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। एसएमसी कमेटी प्रधान बनने पर प्रधानाचार्य सीमा कौशल ने समस्त नई कमेटी को बधाई दी। इस दौरान सुभाष कुमार, अरविंद कुमार, डीपी अंछरा ठाकुर, रवि ठाकुर, प्रदीप ठाकुर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
