कांगडा: मानव रूहानी केंद्र नावां नगर द्वारा विद्यालय लाहडू को दी गई शिक्षण सामग्री
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहडू जिला कांगडा में विश्व मानव रूहानी केंद्र के परम संत बलजीत सिंह महाराज नवांनगर पंचकुला हरियाणा द्वारा विद्यालय के छात्रों को शिक्षण सामग्री जैसे- स्कूल बैग ,जूते और स्टेशनरी का समान गत दिवस 18/04/2024 को दी गई थी। सामान स्कूल प्रबन्धन समिति और स्कूल प्रशासन ने छात्रों को वितरित किया। स्कूल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहडू जिला कांगड़ा ने विश्व मानव रूहानी केंद्र और परम संत बलजीत का धन्यवाद किया। विश्व मानव रूहानी केंद्र नावां नगर समय समय सरकारी स्कूलों, बुजुर्गों, लाचारों और गरीबों की सहायता करती रहती है।