काँगड़ा: नूरपुर पुलिस की कार्रवाई, 212 ग्राम चरस के साथ महिला समेत एक अन्य गिरफ्तार
नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमन कुमार निवासी डसौली (जवाली) व राशी निवासी पालमपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर हर्नोटा–डसौली रोड़ पर तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 212 ग्राम चरस बरामद की गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला राशि डसौली में डील अनुसार रमन कुमार पुत्र विनोद कुमार को चरस की सप्लाई देने आई थी। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी जैसे ही महिला राशि ने डसौली में रमन कुमार को चरस की खेप दी तो पुलिस ने उन दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा।
इस संबंध में CASE FIR No. 27/2026 दिनांक 09.02.2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत पुलिस थाना ज्वाली में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डसौली में एक महिला राशि निवासी पालमपुर व पुरुष रमन कुमार को 212 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है।
