जसवां परांगपुर : किसानों की आय दोगुनी करने को जयराम सरकार कटिवद्ध - सुदर्शन सिंह
हिमाचल प्रदेश में किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए जयराम सरकार कृतसंकल्प है। इसके लिए प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जा रहा है। जसवां परांगपुर मण्डल भाजपा किसान मोर्चा की मीटिंग के उपरांत मोर्चा अध्यक्ष सुदर्शन कुमार सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने को कटिवद्ध है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की पैदावार भी बढ़ेगी और उनकी लागत भी कम होगी। कृषि और किसानों को भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार बताते हुए मोर्चा अध्यक्ष सुदर्शन ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सरकार प्रशिक्षण भी दे रही है। अब तक 9.61लाख किसानों में से 1.28 लाख किसान प्रशिक्षण ले चुके हैं। सुदर्शन कुमार ने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना के अंतर्गत लाया जा रहा है जो कि किसानों के लिए रक्षा कवच सिद्ध हो रही है। उन्होने बताया कि गत वर्ष इस योजना के अंतर्गत 17000 करोड़ का प्रीमियम सरकार को मिला जबकि किसानों को बदले में 95000 करोड़ की फसल का मुआवजा दिया गया है। गत वर्ष 5.5 करोड़ किसानों ने इस योजना में अपना पंजीकरण करवाया है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि गांव की आर्थिकी में किसान की भूमिका की अनदेखी नही की जा सकती। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर राकेश बबली हुक्म चंद बैंस भाजपा जिला महामंत्री अभिषेक पाधा प्रधान सुषमा देवी उप प्रधान लक्की, बिट्टू प्रदेश सदस्य मिंट भी शामिल हुए तदोपरान्त पौधारोपण भी किया गया।