कांगड़ा पुलिस की कार्रवाई: दो युवकों से 262 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार
( words)
कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत दो युवकों को 262 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार (20 वर्ष), पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव लाहड़ डक्करा, तहसील सिहुंता, जिला चंबा तथा शिवानी (24 वर्ष), निवासी गांव समलेह, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा को कच्ची मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उनके पास से 262 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि एस पी कांगड़ा अशोक रत्न ने की है।
