कंवर, भुट्टो के कितने साथ , इसी पर टिकी उम्मीद ए 'हाथ' !
** विवेक और भुट्टो, दोनों के लिए आसान नहीं है चुनाव
प्रदेश की सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। 6 हलकों में उपचुनाव होने है और इन्ही में से एक हल्का है कुटलैहड़। सीएम सुक्खू ने यहाँ से विवेक शर्मा विक्कु के नाम की घोषणा कर दी है पर औपचारिक मौहर के बगैर उनका टिकट आधा ही मानना चाहिए। कुछ अप्रयाशित नहीं घटा तो विवेक शर्मा कांग्रेस से मैदान में होंगे और भाजपा से चुनाव लड़ रहे है देवेंद्र कुमार भुट्टो....
भुट्टो कभी भाजपाई थे और अब फिर भाजपाई हो गए। उधर जो हमेशा से भाजपाई रहे, यानी वीरेंदर कंवर, वो भुट्टो की एंट्री से आहत है। कांग्रेस उम्मीद में थी कि कंवर बगावत कर दे तो अच्छा हो लेकिन अफसोस ऐसा हुआ नहीं। हालंकि दर्द तो अब भी कँवर के बयानों में झलक रहा है लेकिन कँवर बागी नहीं हुए। अब कंवर क्या दिल से भुट्टों का साथ दे पायेंगे। इसी सवाल के इर्द गिर्द निर्भर करेगा कुटलैहड़ का नतीजा।