हिमाचल : विद्युत बोर्ड प्रबंधन से मिला राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर की अध्यक्षता में विद्युत बोर्ड प्रबंधन से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी कर्मचारियों की मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इन मांगो में जूनियर टी मेट व जूनियर हेल्पर की पदौन्नति समयावधि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 5 वर्ष से 3 वर्ष करना, इलेक्ट्रीशियन, स्टोरकीपर और हेल्पर सब स्टेशन की ग्रेड पे विशंगति को दूर करना, एसएसए नॉन आईटीआई से जे ई सब स्टेशन के लिए पदौन्नति समयावधि 10 वर्ष से 7 वर्ष करना, सहायक लाइन मैन से लाइन मैन पदौन्नति की समयावधि को 4 वर्ष से दो वर्ष करना, इलेक्ट्रीशियन M&T व इलेक्ट्रीशियन ऑटो की पदोन्नति समयावधि 10 वर्ष से 7 वर्ष करना इत्यादि शामिल है। वंही इन सभी विषयों पर बोर्ड प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इनका समाधान इसी महीने करने का आश्वाशन दिया। दूनी चंद ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक दिनांक 15 नवम्बर को बिलासपुर में होनी निश्चित हुई है। उस बैठक में भी इन सभी मांगों को लेकर चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को भारतीय मजदूर संघ के प्रस्तावित धरने से पूर्व अगर बोर्ड प्रबंधन परिणाम नहीं देता है तो तकनीकी कर्मचारी संघ के जो कार्यकर्ता इस धरने में आएंगे वह विद्युत मुख्यालय का रुख भी कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि तकनीकी कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिलेगा।