दाड़लाघाट : ग्राम पंचायत सूरजपुर के वार्ड सदस्य कर्म सिंह कंवर का ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन
( words)
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत सूरजपुर के वार्ड दो से वार्ड सदस्य कर्म सिंह कंवर की ह्रदय गति रुकने के कारण आकस्मिक मोत हो गई। कर्म सिंह को शुक्रवार को घर पर दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शिमला ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। कर्म सिंह 60 वर्ष के थे व हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पंचायत वार्ड सदस्य का चुनाव जीत था। वह अपने पीछे वृद्ध पिता, एक बेटी व पत्नी को छोड़ गए है। उनकी ईकलौती बेटी कनिका ने उन्हें मुखाग्नि दी। एकाएक हुई इस घटना से क्षेत्र के सभी लोग स्तब्ध है। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा और सभी वार्ड सदस्यों ने कर्म सिंह की आकस्मिक मोत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
