करसोग : दीप राज ने बेलरधार के लोगों को दी लाखों रुपये की सौगातें
करसोग के युवा विधायक दीप राज इन दिनों करसोग विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में जाकर जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं इसी कड़ी में बेलरधार में आभार कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता की मांगों प्रमुखता से पूरा करते हुए लाखों रुपये की सौगातें दीं। विधायक अपनी मासिक तनख्वाह को भी जनता के कार्य में लगा रहे हैं।
दीप राज ने इससे पूर्व नाविधार में मंदिर जीर्णोद्धार के लिए अपनी एक माह की पूरी सैलरी दे दी, वहीं कुठेड़ ग्राम पंचायत में भी अपनी एक माह की सैलरी मंदिर के लिए दान कर दी, जिससे विधायक लोगों में बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। ग्राम पंचायत बेलरधार में जनता, युवक मंडल व महिला मंडलों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। विधायक ने देव धड्यास सलाना मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 4 लाख, उच्च पाठशाला बेलर के खेलमेदान के लिए एक लाख, 6 महिला मंडलों को बीस -बीस हजार सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को 21 हजार व साथ में 14 वर्दियां भी प्रदान की, जबकि युवा शक्ति युवक मंडल बेलर के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की साथ जिला परिषद द्वारा प्राथमिक पाठशाला बेलर के लिए वाटर कूलर लगाने की घोषणा की।
