करसोग : एसपी ने करसोग पहुंचकर लोकसभा इलेक्शन की तैयारियों का लिया जायजा
जिला मंडी में एसपी का कार्यभार संभालने के बाद साक्षी मलिक पहली बार करसोग पहुंची। यहां एसपी ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस उन्होंने लोकसभा चुनाव में ईवीएम रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अगले कुछ दिनों में कभी भी लोकसभा चुनाव को घोषणा हो सकती है। ऐसे में चुनाव को स्फल्तापूर्व संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने इलेक्शन को लेकर पुलिस की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर करसोग में कानून व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया।
साइबर क्राइम एक बड़ा चैलेंज
डिजिटलीकरण क्षेत्र क्रांति आने के साथ ही साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में साइबर अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस पर मीडिया से बात करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने कहा आज के दौर में साइबर क्राइम एक बहुत बड़ी चुनौती है। जिससे निपटने के लिए लोगों की सावधानी ही एक बड़ा बचाव है। ऐसे में साइबर क्राइम से बचाव को जागरूकता बेहद जरूरी है। जिसके लिए जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हैकर्स डाटा को प्राप्त कर लिंक के माध्यम से लोक लुभावनी लाटरी, गिफ्ट, आनलाइन छूट का लालच देकर धोखाधड़ी कर फ्राड कर रहे हैं। जो जानी मानी कंपनियों की सोशल एकाउंट से मिलती जुलती एकाउंट बनाते है और लोग जल्दबाजी में उस पर ध्यान न देते हुए आई हुई लिंक पर क्लिक कर देते है। जिससे वे साइबर ठगी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के शिकार हो जाते है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच इस तरह की जागरूकता फैला कर साइबर क्राइम की चुनौती से पार पाया जा सकता है।
नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश
एसपी साक्षी वर्मा ने समाज में फैली नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए पुलिस को अभियान तेज करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस के साथ आम जनता का भी सहयोग जरूरी है। इसके साथ पुलिस स्टाफ की भी काफी आवश्यकता रहती है। भौगोलिक दृष्टि से करसोग एक बहुत बड़ा और दुर्गम क्षेत्र है, ऐसे में यहां पुलिस कर्मचारियों को खाली पदों को जल्द भरने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा की आम आदमी की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की जिम्मेवारी है। ऐसे में पुलिस को लोगों की शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अवैध खनन को रोकने के लिए भी पुलिस को सर्तक रहने को कहा गया है।