कसौली : दाड़वा के बनलग गांव में आयोजित हुई कोली समाज की जागरूकता बैठक

जिला सोलन कोली समाज (रजि) की कार्यकारिणी ने उप तहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत दाड़वा के उप गांव बनलग में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने तथा पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के बारे में विस्तार से बताया।
संगठन के जिला महासचिव जगदेव गर्ग ने बैठक में मौजूद स्वजातीय बंधुओं को जिला कोली समाज का स्वरूप, संविधान तथा संगठन द्वारा समाज के हित व कल्याण हेतु किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामनाथ कश्यप ने कहा कि जिला कोली समाज एक गैर राजनैतिक संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 2022 में की गई थी। इसका उद्देश्य समाज के लोगों को संगठित व जागरूक कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि जिला कोली समाज जरूरत मंद, बेसहारा व असहाय लोगों के कल्याण हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संगठन अपने सदस्यों से सदस्यता शुल्क व विशेष निधि के इलावा सेवानिवृत सदस्यों व वर्तमान स्वजातीय कर्मचारियों से स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग जुटाकर समाज के कल्याण हेतु कार्य कर रहा है।
संगठन के वित सचिव भूपेंद्र कौशल ने बताया कि इसी कड़ी में संगठन ने पिछले दो वर्षों में दो लाख 27 हजार रु की राशि एकत्रित कर समाज के विभिन्न जरूरत मंद लोगों के कल्याण हेतु वितरित की गई है। सभी के सहयोग से एकत्रित की गई यह राशि स्वास्थ्य व चिकित्सा ,विवाह ,अकस्मात अनहोनी घटना पर समाज के लोगों को उनके घर द्वार पर जाकर आबंटित की गई है।
इसके इलावा संगठन द्वारा नशाखोरी,सामाजिक कुरीतियों सहित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाती है।उन्होंने बताया कि बैठक के इस क्रम में कुठाड़,बनलग,ममलिग, प्लास्टा,पंजरोल व सतरोल गांव से 45 लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर इसमें विश्वास जताया। बैठक में संगठन के लेखा परीक्षक रमेश नाथ कश्यप ने कहा कि संगठन का हमेशा प्रयास रहता है कि वित्तीय मामलों में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए रसीद बुक सहित लेनदेन का समस्त वित्तीय अभिलेख मेंटेन कर बैठक में सभी के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगठन को सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिली है।फिर भी संगठन के सदस्य आपस में यथासंभव राशि एकत्रित कर स्वजातीय बंधुओं की सहायता करने के लिए वचनबद्ध है।इसका बड़ा श्रेय संगठन के सेवानिवृत व वर्तमान कर्मचारी वर्ग को जाता है।
इस बैठक में दाड़वा पंचायत के उप प्रधान हीरालाल,कृष्णगढ़ पंचायत के उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, युंका अध्यक्ष संदीप तनवर,मनोज कश्यप,विनोद रनोत,दिलराम,गीताराम,महेंद्र कुमार,भूमेश कुमार,विशाल,धर्मेंद्र कुमार, भरत राम,लेखराम,मदन लाल,किरण बाला,मधुबाला, कमलेश,हेमलता, भरिता,रूपराम,तारादत्त,श्यामलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।