कसौली : पिंकू इलेवन की टीम ने जीता मटकी फोड़ खिताब

-श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कुमारहट्टी में आयोजित की गई प्रतियोगिता
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वीरवार को कुमारहट्टी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पिंकू इलेवन की टीम ने मटकी फोड़ कर खिताब पर कब्जा किया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व इनाम की राशि देकर पुरस्कृत किया। कुमारहट्टी के वीरभद्र खेल परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में हजारों ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कृष्ण सखा मंडल को अपनी ओर से इक्कीस हजार रुपये की राशि भेंट की।
इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। वहीं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्व हितकारी शिक्षा निकेतन कुमारहट्टी, मानव एकता पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर, पाइन व्यू स्मार्ट स्कूल कुमरहट्टी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत अघोरी की झांकी, राधा कृष्ण व काली माता की झांकी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।
आयोजन में बच्चों की स्पून रेस, कॉपी रेस, महिलाओं व पुरुषों की म्यूजिकल चेयर रेस, व रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन सूद ने किया। व्यापार मंडल व कृष्ण सखा मंडल ने विधायक विनोद सुल्तानपुरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर, अनहेच पंचायत के प्रधान मोहनलाल कंवर, बड़ोग पंचायत के उप प्रधान गुरुदेव शर्मा,भानु गर्ग, रूपलाल ठाकुर बड़ोग, कुणाल गर्ग, आकाश ठाकुर, रजत सूद, साहिल बंसल,मुकेश ठाकुर, हिमांशु सूद, अजय ठाकुर, वरुण अग्रवाल, मोंटू अग्रवाल, अंकुश सूद, संदीप अग्रवाल, सनी सूद, रूप लाल ठाकुर सुल्तानपुर, कुंदन वर्मा, देवेंद्र गुप्ता,सौरभ अग्रवाल, हार्दिक ठाकुर, प्रताप ठाकुर,जयपाल अग्रवाल, हंसराज सूद, गौरव गुप्ता, विजय गर्ग, अशोक सूद, जियालाल ठाकुर, ज्ञान अग्रवाल, राजेश गुप्ता व अन्य गाने मान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सुलतानपुरी ने खेलों में प्रथम आए बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों व विभिन्न खेलों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है। वहीं बच्चों को अपनी संस्कृति को पहचानने का भी अवसर मिलता है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में, मटकी फोड़ प्रतियोगिता को शुरू करने की शुरुआत भी कुमारहट्टी से ही हुई थी। कृष्ण सखा मंडल इस कार्यक्रम को पिछले अठारह वर्ष से लगातार आयोजित करवा रहा है। इसे देखने के लिए कुमारहट्टी के अलावा बड़ोग, सुलतानपुर, सोलन, धरमपुर, कसौली, गड़खल, सुबाथू, डगशाई,व भोज नगर से लोग हजारों लोग पहुंचे हुए थे।