कसौली के गौरव काशीव पंजाब विश्विद्यालय चंडीगढ़ में लड़ रहे छात्र संघ चुनाव

हिमाचल छात्र संघ (हिमसू) चंडीगढ़ ने इस बार पंजाब विश्विद्यालय चंडीगढ़ में आज होने वाले छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए कसौली के गौरव काशीव को छात्र संघ चुनाव में पार्टी की तरफ से मैदान में उतारा है। गौरव पंजाब विश्विद्यालय चंडीगढ़ के यूआईईटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। गौरव काशीव अपने साथियों के साथ अपनी जीत के लिए विभिन्न विभागों और हास्टल में जा कर सभी विद्यार्थियों से वोट की अपील कर रहे हैं।
हिमसू लंबे समय से पंजाब विश्विद्यालय चंडीगढ़ में छात्रों के हित के लिए काम कर रही है और हर वर्ष छात्र संघ चुनाव लड़ते आ रही हैं, जिसमें उससे कई बार सफ़लता मिली है। इस बार हिमसू सीवाईएसएस के साथ मिलकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर लड़ रही हैं, जिनका कोड 2300 है।
इससे पहले भी पीयू चुनावों में हिमसू संयुक्त उम्मीदवारों के साथ कई बार जीत हासिल कर चुकी है। पंजाब विश्विद्यालय में हिमाचल प्रदेश के छात्र-छात्राओं की संख्या ज्यादा होने से हिमसू चुनावों में महत्वपूर्ण दल बन कर उभरते आई है। वर्ष 2015 में हिमसू की प्रीति नेगी 1700 वोटों से उपाध्यक्ष पद हासिल कर रिकार्ड बना चुकी है।
हिमसू पंजाब विश्विद्यालय चंडीगढ़ के साथ साथ चंडीगढ़ के डीएवी 10 और एसडी 32 कॉलेज में भी छात्र संघ चुनाव लड़ रही है। कॉलेजों में बहुत बार हिमसू पार्टी को जीत मिली है। हिमसू पार्टी के सदस्य अपनी जीत के लिए पंजाब विश्विद्यालय चंडीगढ़ और कॉलेजों मे भी पूरी मेहनत कर रहे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने विद्यार्थियों के हित के लिए कार्य किया है और उनको जीत जरूर मिलेगी। 6 सितंबर को पंजाब विश्विद्यालय चंडीगढ़ और कॉलेज में चुनाव होंगे और शाम को इसके नतीजे आएंगे।