जवाली : काव्य वर्षा ने हिमाचली भाषा की फिल्म लिखने की नई शुरुआत

राजेश कतनौरिया। जवाली
विधानसभा क्षेत्र की काव्य वर्षा एक लंबे समय से कविता और कहानी लेखन कार्य में सक्रिय है, उनकी कविताओं और कहानियों को खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी लिखी कहानियों पर बनी फिल्में देश-विदेश में पसंद की जा रही हैं। उनकी लिखी 3 लघु फिल्में द पिल्लों, समाज और गुड बाई पापा यूरोप के ग्रीस के एथेंस शहर में आयोजित हो रहे। बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयनित हुई थी और अब गर्व और खुशी की बात है कि तीनों फिल्में फाइनल राउंड में प्रवेश कर गई हैं और 30 सितंबर और 3 अक्तूबर को दो बार एथेंस शहर में दिखाई जाएगी। यह हिमाचल और उनके चाहने वालों के लिए बहुत खुशी की बात है। उनकी लिखी एक बड़ी हिमाचली फिल्म आईएम प्रिया भी अगस्त में अंतिम सप्ताह में रीलीज होगी। इस फिल्म से उन्होंने हिमाचली भाषा की फिल्म लिखने की शुरुआत की है, जो कि एक बहुत सफल प्रयास है।