कुनिहार : केडी शर्मा ने राज्य कार्यकारणी के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा व टीम काे दी बधाई
रंजीत सिंह। कुनिहार
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केडी शर्मा ने राज्य कार्यकारणी के नव निर्वाचित अध्यक्ष आत्माराम शर्मा सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी। केडी शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी गठन के लिए अमरनाथ भारद्वाज को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया तथा चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत जिला शिमला से आत्माराम शर्मा को राज्य कार्यकारणी का प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त्त कांगड़ा से सुरेश ठाकुर, सिरमौर से हरिदत्त शर्मा व मंडी से हरीश शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए। हुकम सिंह ठाकुर को महासचिव तथा जगदीश कुमार नड्डा को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा सिसराम ठाकुर उप प्रधान, जगदीश पंवर ओडिटर, जगदीश सिंह नेगी अतिरिक्त महासचिव व संतराम शांडिल कोषाध्यक्ष चुने गए।
