कुनिहार: खरड़हट्टी स्कूल की छात्रा प्रियंका का मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर प्रतियोगिता के लिए चयनित
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
राजकीय उच्च पाठशाला खरड़हट्टी की छात्रा प्रियंका ने सोलन के एलआर संस्थान समुह में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में अपने मॉडल एलपीजी गैस लीकेज डिटेक्टर का प्रदर्शन किया। इस मॉडल का उपयोग रसोई घर में किया जा सकता है। सिलेंडर से गैस लीक होने पर इस डिटेक्टर सेअलार्म बजना शुरू हो जाएगा, जिससे बड़ी-बड़ी दुर्घटना होने से बच सकती है। इस प्रतियोगिता में सोलन और सिरमौर जिला के लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किए, इसमें विद्यालय के विज्ञान अध्यापक शशिकांत के मार्गदर्शन से उनकी छात्रा प्रियंका का मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। वहीं, इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने छात्रा प्रियंका व विद्यालय के सभी अध्यापकों प्रियंका के माता पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
