खड़गे ने सीडब्ल्यूसी का किया ऐलान, हिमाचल से आनंद शर्मा सदस्य और प्रतिभा सिंह आमंत्रित स्थाई सदस्य
( words)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है।
सीडब्ल्यूसी में हिमाचल से आनंद शर्मा को सदस्य बनाया गया है, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को आमंत्रित स्थाई सदस्य बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। सीडब्ल्यूसी में कुल 84 नाम हैं। इनमें सीडब्ल्यूसी मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैं।
