खुंडिया: एनएमएमएस स्कॉलरशिप परीक्षा सियालकड़ स्कूल के दो बच्चों ने की पास
खुंडिया क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड़ के दो बच्चों बेबी ठाकुर और साहिल ने एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित की जाने वाली एन० एम० एम०एस० ( नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप ) परीक्षा पास की। विदित रहे हर वर्ष आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है तथा मेरिट के आधार पर जिलावार पात्र बच्चों को 9 वीं कक्षा से 12 वीं कक्षा तक प्रतिमाह 1000 रू० की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। विद्यालय के ये दो बच्चे अब स्कॉलरशिप प्राप्त करेंगे। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक विनोद शर्मा ने बताया कि वे इन बच्चों की तैयारी हेतु अतिरिक्त कक्षा लेते थे और बच्चे भी इस परीक्षा को पास करने के लिए काफी उत्सुक थे चार बच्चों में से दो बच्चों ने ये परीक्षा पास करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। पूर्व प्रधानाचार्य अरुण शर्मा व अध्यापकों ने इस उपलब्धि पर सभी को शुभकामनाएं दी।
