किन्नर समाज को बधाई संदेश के केवल 1100 रूपये लेने का हो अधिकार: ग्रामीण
कुनिहार: किन्नरों द्वारा बधाई के नाम पर मनमाने तरीके से मांगी गई धनराशि न दिए जाने पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता किए जाने से परेशान कुनिहार के तीन पंचायत के ग्रामीणों ने किन्नरों की बधाई की रकम को फिक्स करने की मांग की है। इस संबंध में प्रतिनिधियों ने बैठक कर आगामी ग्राम पंचायत की मीटिंग में बधाई की रकम 1100 रूपये तय करने की मांग की। वरिष्ठ नागरिकों ने तीनो पंचायतों से मांग हुए कहा कि यह समाज खुशी के मौके पर उस परिवार से केवल ₹1100 ले सकते हैं । इस प्रकार से तीनों पंचायत में जनहित को देखते हुए 1100 रुपए लेने का अधिकार होना चाहिए । जबरदस्ती किसी गरीब परिवार से ना लिया जाए और कॉपी प्रस्ताव उप मंडल अधिकारी नागरिक एसडीएम साहब व पुलिस थाना को भेजी जानी चाहिए ,ताकि इस प्रकार के मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा सके।
इस बारे जगदीश अत्री प्रधान हाटकोट पंचायत,बलविंदर चौधरी प्रधान कोठी पंचायत व राकेश ठाकुर प्रधान कुनिहार पंचायत से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की यह मांग बिल्कुल जायज है पंचायतों की अगली बैठकों में यह प्रस्ताव डाल दिया जाएगा। कुनिहार की तीनों पंचायत के वरिष्ठ नागरिक प्रेम राजपूत ,संतराम ,ओम प्रकाश ,रामदास तंवर ,धनीराम तंनवर ,हरिराम ठाकुर ,मोहन सिंह, सोहनलाल ,बाबूराम तंवर ,धर्म सिंह, जगदीश ठाकुर ,बलिराम ,जगतराम वेश ,गोविंद ठाकुर, प्रेम राज ,मोहन सिंह चौधरी, ईश्वर दास ,जियालाल एवं नारी शक्ति महिला मंडल ने इस बाबत पहल की है।
