घायलों का हाल जानने पहुंचे उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक
किन्नौर जिले के सांगला के निकट बटसेरी में चट्टानें गिरने के कारण आज पर्यटकों से भरा एक पर्यटक वाहन एच आर - 55 ऐ जी - 9003 चपेट में आ गया। जिसमें ड्राइवर सहीत 11 पर्यटक सवार थे। जिनमे से 8 पर्यटको की मोके पर ही मृत्यु हो गई और एक पर्यटक की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे हुई । इस हादसे में 9 पर्यटकों की मृत्यु हुई और 2 पर्यटक घायल हो गये। एक स्थानीय व्यक्ति भी घायल हुआ है। घायलों में शीरिल ओबराय वेस्ट दिल्ली, नवीन भारद्वाज मोहाली पंजाब, रणजीत सिंह बटसेरी गावँ किन्नौर जिला शामिल हैं। मृतकों में 4 महिलाएं व 5 पुरुष शामिल है।
-27 वर्षीय प्रतीक्षा सुनील पटेल महाराष्ट्र
-34 वर्षीय दीपा शर्मा जयपुर राजस्थान
-27 वर्षीय अमोक बापत छत्तीसगढ़
-42 वर्षीय वाहन चालक उमराव सिंह वेस्ट दिल्ली
-37 वर्षीय कुमार उल्ल्हास वेद पाठक
-31 वर्षीय अनुराग बियानी राजस्थान
-55 वर्षीय माया देवी राजस्थान बियानी
-25 वर्षीय रिचा बियानी राजस्थान
-34 वर्षीय सतीश कटाक़बार छत्तीसगढ़
ये सभी पर्यटक शनिवार सायं दिल्ली से छितकुल पहुँचे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त आबिद सादिक हुसैन ने घटना स्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एस आर राणा भी उपस्थित रहे। घायलों को उपचार के लिये सांगला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के शवों को परिजनों को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है।चट्टानें गिरने से एक पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।