किन्नौर : जिला के खारो में वाहन दुर्घटनाग्रस्त-पुलिस कर रही छानबीन
( words)
जिला किन्नौर के खारो समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, पुलिस थाना मूरँग से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेफ का एक वाहन चंडीगढ़ से समदो की ओर राशन लेकर जा रहा था अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सतलुज में जा गिरा। फिलहाल उस वाहन में कितने लोग सवार थे इस बारे में छानबीन की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची कर इस दुर्घटना के बारे में गहराई से छानबीन कर रही है जैसे ही मामले की तपतिश पूरी हो जाएगी उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल ग्रेफ के प्रबंधन को भी इसकी सूचना दी गयी है ताकि इस मामले में और जानकारी हासिल हो सके।