नाहन : भाजपा मण्डल द्वारा स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि पर महिलाओं को दी गई क़ो दी निटिंग मशीन
महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि पर नाहन भाजपा मण्डल द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान कार्यक्रम में 12 सेल्फ हेल्प ग्रुप क़ो निटिंग और 37 सेल्फ हेल्प ग्रुप क़ो सिलाई मशीन दी गई। सम्मान कार्यक्रम में सेल्फ हेल्प ग्रुप के अलावा अन्य सभाओ क़ो भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा लगभग 40 सेल्फ हेल्प ग्रुप क़ो तीन हजार प्रति सेल्फ हेल्प ग्रुप मास्क बनाकर गांव में दिए जायँगे। नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन में महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि के मौके पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के सेल्फ हेल्प ग्रुप क़ो सम्मनित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह नाहन भाजपा मण्डल कि और से किया गया। बिंदल ने कहा कि इस सम्मान कार्यक्रम में 12 सेल्फ हेल्प ग्रुप और सभाओ क़ो निटिंग कि मशीन दी गई। इस कोरोना काल में आजीविका कमाने के लिए व आगे बढ़ने के लिए प्रोसाहान के तौर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 37 सेल्फ हेल्प ग्रुप क़ो सिलाई मशीन दी जा रही है। उन्होंने ग्रुप की सभी महलाओ क़ो शुभकामनाएं दी।